Sports Desk: भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। आज तीसरे दिन टीम इंडिया के पहले ही ओवर में पुजारा रन आउट (Ind vs Eng Live Score) हो गए। वह 23 गेंदों पर एक चौके की मदद से 7 रन ही बना सके। ताजा अपडेट के मुताबिक 106 रन पर भारत को छठा झटका लग चुका है। अक्षर पटेल 7 रन बनाकर पेवलियन लौट गए। वो मोईन अली की गेंद पर LBW हुए।

भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा दूसरा दिन, अश्वीन ने झटके 5 विकेट, भारत को 249 रन की लीड

इससे पहले रोहित शर्मा को जैक लीच की गेंद पर बेन फॉक्स ने स्टंप आउट किया था। वह 70 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 26 रन बना पाएं। भारत का तीसरा विकेट 55 के टीम स्कोर पर गिरा था। फिलहाल विराट कोहली और अश्विन क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 127-6 हो गया है। विराट कोहली 29 और आर अश्विन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Tea ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 106 पर 8 विकेट, फॉलोऑन बचाने के लिए 24 रन की जरूरत

भारत ने इंग्लैंड पर 322 रनों की बढ़त बना ली है। बता दें कि टीम इंडिया ने दूसरे दिन पहली पारी में 329 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 161 रन की (Ind vs Eng Live Score) पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड टीम रोहित के स्कोर की भी बराबरी नहीं कर सकी और 134 रन पर सिमट गई थी।

खेल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Sports News in Hindi  


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here