मुंबई: बेहतरीन अभिनेता इरफान खान के निधन के बाद अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से हर कोई सदमे में है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सिनेमा जगत ही नहीं बल्कि राजनीति जगत और खेल जगत भी यूं ऋषि कपूर के अचानक चले जाने से आहत है। ऋषि कपूर के निधन पर क्रिकेट जगत के तमाम बड़े खिलाड़ियों ने दुख जताया है।
Very very sad to hear about the passing away of Rishi ji. I grew up watching his movies and he was always very gracious when we met over the years. May his soul Rest in Peace.
My heartfelt condolences to Neetu ji, Ranbir and the whole Kapoor family. ? pic.twitter.com/MItdmmSnVz
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 30, 2020
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, ‘ऋषि जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं और जब हम वर्षों में मिले, तो वे हमेशा बहुत शालीन थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। नीतू जी, रणबीर और पूरे कपूर परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’
This is unreal and unbelievable. Yesterday Irrfan Khan and today Rishi Kapoor ji. It’s hard to accept this as a legend passes away today. My condolences to the family and may his soul rest in peace ??
— Virat Kohli (@imVkohli) April 30, 2020
विराट कोहली ने ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा, ‘यह असत्य और अविश्वसनीय है। कल इरफान खान और आज ऋषि कपूर जी। यह स्वीकार करना कठिन है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
Heart Broken ?. Terrible week for the World cinema. An era ends with your demise but you will stay in our Hearts forever. My deepest condolences to the Kapoor family.#RIP #Legend pic.twitter.com/wVLxqD5INW
— Waqar Younis (@waqyounis99) April 30, 2020
पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच और पूर्व दिग्गज वकार यूनुस ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ‘दिल टूटा गया। विश्व सिनेमा के लिए भयानक सप्ताह। आपके निधन के साथ एक युग समाप्त होता है, लेकिन आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। कपूर परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’
Extremely disheartened to learn about the passing away of #RishiKapoor ji. Heartfelt condolences to his family. Om Shanti ! pic.twitter.com/fXcbomrpN5
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 30, 2020
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘#RishiKapoor जी के निधन के बारे में जानने के बाद बेहद निराशा हुई। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। शांति !
It’s shocking to hear about the sudden demise of #RishiKapoor ji. My heartfelt condolences to his family and friends. ?? May his soul rest in peace ?? pic.twitter.com/pAfOGhdzm0
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) April 30, 2020
शिखर धवन ने लिखा, ‘#RishiKapoor जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर हैरानी हुई। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।’