भारतीय टेस्ट टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने हाल ही में क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। मालूम हो कि पृथ्वी शॉ की वापसी 8 महीने के प्रतिबंध के बाद हुई है।
पृथ्वी शॉ ने शानदार खेल दिखाते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की ओर से तीन अर्धशतक लगाए थे। अब उनको मुंबई की ‘रणजी टीम’ में भी शामिल कर लिया गया है।
बता दें कि मंगलवार को मुंबई की 15 सदस्यीय टीम जारी की घोषणा हुई है। इस टीम में पृथ्वी और टीम इंडिया के टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल है।
मुंबई की टीम को पहला मैच बड़ौदा की टीम के साथ खेलेगी । मंगलवार को रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा की गई। मिलिंद रागे की अध्यक्षता में एड होक सिलेक्शन पैनल ने सोमवार को टीम का चयन किया था।
मुंबई 41 बार की रणजी चैंपियन रही है। इस बार मुंबई 9 दिसंबर को पहले मुकाबले में बड़ौदा के खिलाप खेलेगी। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे । जबकि, उप कप्तान अनुभवी विकेटकीपर अदित्य तरे को बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि डोप टेस्ट में फेल होने के बाद पृथ्वी पर 8 महीने का प्रतिबंध लग था, नवंबर में उनका यह प्रतिबंध खत्म हुआ , अब उनको टी-20 लीग सैयद मुश्ताक अली में खेल रही मुंबई की टीम में जगह दी गई।
पृथ्वी शॉ ने 5 मैचों में 48 की औसत के कुल 240 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतकीय पारी शामिल थी। भारतीय टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों के टीम में होने की वजह से मुंबई काफी मजबूत दिखी। भारतीय टीम में खेल चुके खिलाड़ी, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर और धवल कुलकर्णी मुंबई टीम में खेलेंगे।
मुंबई की टीम-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अदित्य तरे (उप कप्तान), अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, जय विस्टा, शुभम रंजना, आकाश पारकर, सरफराज खान, शम्स मुलानी, विनायक भईर, शार्थक अत्तर्डे, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी और एकनाथ केरकर