Yashoda Jayanti 2021: यशोदा जयंती पर ऐसे करें पूजा, संतान से जुड़ी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष षष्ठी को माँ यशोदा जयंती (Yashoda Jayanti Kab Hai) मनायी जाती है।इस दिन मां यशोदा का जन्म हुआ था।

0
826
Yashoda Jayanti 2021
Yashoda Jayanti 2021: यशोदा जयंती पर ऐसे करें पूजा, संतान से जुड़ी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

New Delhi: मार्च के महीने में कई हिंदू त्योहार मनाए जाते हैं। जिनमें होली और महाशिवरात्रि सबसे बड़ा त्यौहार व व्रत होता है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे त्यौहार होते है जिनका महत्व बहुत अधिक है। फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष षष्ठी को माँ यशोदा जयंती मनायी (Yashoda Jayanti 2021) जाती है।इस दिन मां यशोदा का जन्म हुआ था। इस साल ये जयंती आज (Yashoda Jayanti Kab Hai) मनाई जा रही है।

कब है होली? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और मनाने के पीछे की वजह….

बता दें कि भगवान कृष्ण का लालन-पोषण मां यशोदा ने किया था। लेकिन माता देवकी ने उन्हें जन्म दिया था। इस दिन मां यशोदा के भक्त उनकी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। मान्यता हैं कि इस दिन व्रत करने से सभी पापों का नाश हो जाता है।

शुभ मुहूर्त 2021 (Yshoda Jayanti 2021 Shubh Muhurat)

शुरूआत- मार्च 04, 2021 को सुबह 12:21 बजे
समाप्त – मार्च 04, 2021 को रात 09:58 बजे

होली से पहले भूलकर भी ना करें ये काम, वरना होगा अशुभ!

पूजा विधि (Yshoda Jayanti Puja Vidhi)

– इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
– इसके बाद माता यशोदा की गोद में बैठे श्री कष्ण वाली फोटो की पूजा करें।
– मां यशोदा को लाल चुनरी चढ़ाए जिसे कलश पर रखें।
– मां को मिष्ठान और भगवान कृष्ण को मक्खन का भोग लगाएं।
– गायत्री मंत्र का जाप करें।
– भगवान विष्णु की आरती करें।

पूजा के लाभ

माता यशोदा और श्री कृष्ण की विधि विधान से पूजा (Yashoda Jayanti 2021) करने पर संतान से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। माना जाता है कि इस दिन अगर कोई महिला माता यशोदा और श्री कृष्ण की पूजा करती है तो उसे श्री कृष्ण बाल रूप में दर्शन देते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Lifestyle News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here