कार्तिक पूर्णिमा का महत्व क्या है, इस दिन कौन-सी राशि क्या दान करें ?

देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते है कि कार्तिक पूर्णिमा पर क्या दान करने से आपको लाभ मिल सकता है।

0
413
Kartik Purnima 2021
Kartik Purnima 2021 | देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते है कि कार्तिक पूर्णिमा पर क्या दान करने से आपको लाभ मिल सकता है।

हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का खास महत्व (Kartik Purnima 2021) होता है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी खास मानी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा और गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन दान और स्नान का भी महत्व होता है। इस दिन स्वर्ग लोग से देवता धरती पर गंगा घाट स्नान करने उतरते हैं। इसलिए इन्हें देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते है कि कार्तिक पूर्णिमा पर क्या दान करने से आपको लाभ मिल सकता है।

वस्त्र:

अपनी क्षमता के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा के दिन वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन वस्त्र का दान करने से दोगुना ज्यादा फल प्राप्त होता है।

गुड़:

आज के दिन गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। अगर इस दिन गुड़ दान किया जाए तो भगवान विष्णु खुश हो जाते है। और दरिद्रता का नाश होता है। धन की कमी नहीं होती, इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती हैं।

दूध:

मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए इस दिन दूध का दान देना शुभ माना जाता है। इससे आपके परिवार में बरकत बनी रहती हैं। जिसके कारण कभी भी धन का अभाव नहीं होगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि शाम के समय दूध का दान न करें।

अनाज:

अन्नदान जरुर करना चाहिए। इससे परम कल्याण की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से अन्न का दान जीवन में सम्मान का कारक होता है। साथ ही कभी भी आपके घर में अन्न की कमी नहीं होगी।

राशि के मुताबिक करें दान:

  1. मेष: ज्योतिष के मुताबिक मेष राशियों वालों को गुड़ का दान करना चाहिए
  2. वृष- वृष राशि के लोगों को गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए
  3. मिथुन- मिथुन राशि के लोगों को मूंग की दाल का दान करना चाहिए
  4. कर्क- कर्क राशि के जातकों को चावलों का दान करना चाहिए
  5. सिंह- सिंह राशि के जातकों को गेहूं का दान करना चाहिए
  6. कन्या- हरे रंग का चारा दान करना चाहिए
  7. तुला- कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना चाहिए
  8. वृश्चिकृ- वृश्चिक राशि के जातक गुड़ और चना का दान करें
  9. धनु- इस राशि के लोगों को गर्म खाने की चीजें, जैसे बाजरा आदि का दान करने की सलाह दी जाती है
  10. मकर- इस शुभ दिन कंबल का दान करना चाहिए
  11. कुंभ- कुंभ राशि के जातकों को काली उड़द की दाल शुभ होती है। इससे दान करें
  12. मीन- इस दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान जरूर करें

Also Read: महापर्व छठ के अवसर पर राष्ट्रपति सहित कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here