Vijaya Ekadashi 2021: कब है विजया एकादशी, जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

फाल्गुन मास के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। इस बार विजया एकादशी 9 मार्च को पड़ रही है।

0
1106
Apara Ekadashi 2021
Apara Ekadashi 2021: इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें विधि और तारीख

New Delhi: हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार विजया एकादशी 9 मार्च को पड़ (Vijaya Ekadashi 2021 Date) रही है। फाल्गुन मास के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। हर साल 24 एकादशियां होती हैं और जब अधिकमास या मलमास आता है तो इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।

होली से पहले भूलकर भी ना करें ये काम, वरना होगा अशुभ!

विजया एकादशी का महत्‍व (Vijaya Ekadashi 2021 Mahatva)

माना जाता है कि एकादशी का व्रत रखने से सभी मनोकामना पूरी होती है। पुराण में कहा गया है कि इस व्रत को रखने से व्‍यक्ति पर मुसीबत नहीं आती है वहीं सभीं बुरे कामों से छुटकारा मिल जाता है।

विजया एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त (Vijaya Ekadashi 2021 Shubh Muhurat)

शुरूआत- 08 मार्च 2021 दोपहर 03 बजकर 44 मिनट
समाप्त- 09 मार्च 2021 दोपहर 03 बजकर 02 मिनट

कब है होली? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और मनाने के पीछे की वजह….

व्रत के दौरान इन चीजों का रखें ख्याल

इस व्रत के नियम काफी कठिन होते हैं। व्रत में नमक, तेल, चावल और मांस खाना पूरी तरह वर्जित है। व्रत रखने से एक दिन पहले केवल एक ही बार भोजन करना होता है। इसके अलावा इस दौरान जल और अन्न का सेवन नहीं करना होता है। केवल बीमारी और अन्य विपरीत परिस्थितियों में ही लोग फल का सेवन कर सकते हैं।

विजया एकादशी व्रत पूजा विधि (Vijaya Ekadashi 2021 Vrat Puja Vidhi)

1. सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
2. इसके बाद व्रत का संक्लप लेकर भगवान विष्णु की आराधना करें।
3. भगवान विष्णु को पीले फूल, पीपल के पत्ते पर दूध और केसर से बनी मिठाई चढ़ाएं।
4. शाम को तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाएं।
5. गरीबों को केले दान करें।
6. भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी माता की पूजा भी करें।

रिलीजन से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Religion News In Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here