घर की इस दिशा में भूलकर भी ना रखें ये सामान, रुकता है लक्ष्मी का आगमन!

घर अगर वास्तु शास्त्र के हिसाब से ना बना हो तो घर में कई तरह के दोष उत्पन्न होते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

0
1343
Vastu Tips In Hindi
घर की इस दिशा में भूलकर भी ना रखें ये सामान, रुकता है लक्ष्मी का आगमन!

New Delhi:  वास्तु शास्त्र में कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी माना जाता है। कोई भी घर अगर वास्तु शास्त्र के हिसाब से ना बना हो तो घर में कई तरह के दोष उत्पन्न होते हैं। वहीं अगर घर को वास्तु के हिसाब से बनाया जाए तो घर में सुख और समृद्धि भरी (Vastu Tips In Hindi) रहती है। हर व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति चाहता है और घर किसी भी व्यक्ति के उन्नति का द्वार बन सकता है।

Also Read: Ganga Dussehra के दिन स्नान और पूजा करने से इन 10 पापों से मिलेगी मुक्ति

वास्तु शास्त्र में कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी माना जाता है। कोई भी घर अगर वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के हिसाब से ना बना हो तो घर में कई तरह के दोष उत्पन्न होते हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ बिंदुओ के बारें में…

वास्तु शास्त्र में इन चीजों का रखें ख्याल (Vastu Tips For House)

  • घर की उत्तर पूर्वी दिशा कुबेर का स्थान होता है। लोग इस दिशा में स्टोर रूम बना देते हैं या फिर भारी मशीनरी एवं जूते-चप्पल या गंदी चीजें रख देते हैं। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए उत्तर पूर्वी दिशा में  ऐसी कोई भी वस्तु रखने से परहेज करना जरुरी है।
  • वास्तु के अनुसार, उत्तर पूर्वी दिशा में कुबेर की चौकी रखना बहुत शुभ माना गया है। इस दिशा में तिजोरी भी रखी जा सकती है। इसके अलावा धन के आगमन के लिए इस दिशा को खाली रखना सही माना जाता है।

Also Read: निर्जला एकादशी कब है ? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

  • वास्तु के मुताबिक, उत्तर पूर्वी दिशा में कई बार बिल्डिंग की बड़ी परछाई पड़ना भी एक मुश्किल का कारण बन जाता है। इसलिए उत्तर पूर्वी दिशा को जितना स्वच्छ रखा जाए उतना ही बेहतर होता है।
  • वास्तु के नियम के अनुसार उत्तर पूर्वी दिशा (Vastu Tips In Hindi) में पूजा घर बनाना चाहिए या फिर इसे खाली रखना चाहिए। अक्सर कई लोग उत्तर पूर्वी दिशा में सीढ़ियां बनवा देते है और ये धन कि हानी का बड़ा कारण होता है, और ऐसा करने से घर में दोष होता है।

Read more articles on Religion News In Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here