Surya Grahan 2021: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में कहां-कहां दिखेगा ?

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना तब होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं।

0
1056
Surya Grahan 2021
साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में कहां-कहां दिखेगा ?

New Delhi: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना तब होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। आज लगने वाले इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) के दिन दुनियाभर के कई देशों में रिंग ऑफ फायर (Ring of Fire) का नजारा भी दिखेगा। इस दौरान चंद्रमा की परछाई सूर्य को घेर लेती है जिसके चलते सूरज हीरे की अंगूठी की तरह चमकता दिखता है।

Also Read: इस दिन है वट सावित्री व्रत ? जानें महिलाएं कब और कैसे करें पूजा

बता दें कि भारत में यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) भारत में केवल अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में सूर्यास्त से कुछ समय पहले देखा जा सकता है। इसके अलावा भारत के अन्य जगहों में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक रूप में होगा।

कहां दिखाई देगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, उत्तरी कनाडा, यूरोप और एशिया, ग्रीनलैंड, रूस के बड़े हिस्‍से में दिखाई देगा। हालांकि कनाडा, ग्रीनलैंड तथा रूस में वलयाकार जबकि उत्तर अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, यूरोप और उत्तर एशिया में यह आंशिक से दिखाई देगा।

Also Read: जून में लगेगा साल का पहला सू्र्य ग्रहण, जानिए तारीख और समय

148 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये सूर्य ग्रहण करीब 148 साल बाद शनि जयंती के दिन लग रहा हैं। पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है।

Read more articles on Religion News In Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here