21 जून को क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन, जानिए वजह

21 जून यानी आज का दिन साल में सबसे लंबा दिन होगा और रात छोटी होगी। साल के सबसे लंबे दिन को ग्रीष्मकालीन संक्रांति कहते हैं

0
851
Summer Solstice 2021
21 जून को क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन, जानिए वजह

New Delhi: 21 जून यानी आज का दिन साल में सबसे लंबा दिन होगा और रात छोटी होगी। साल के सबसे लंबे दिन को ग्रीष्मकालीन संक्रांति कहते हैं इसे अंग्रेजी में समर सोल्स्टिस (Summer Solstice 2021) भी कहा जाता है। इस दिन सूर्य आसमान में अपने सबसे उच्चतम बिंदु पर पहुंच जाता है। इस वजह से दिन में ज्यादा उजाला रहता है और रात भी देरी से होती है।

Also Read: आज Nirjala Ekadashi के दिन जरुर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न

क्यों होता है बड़ा दिन? (Summer Solstice 2021 Reason behind big day)

खगोल शास्त्रियों के अनुसार सूर्य उत्तरी गोलार्ध से चलकर भारत के बीच से गुजरने वाली कर्क रेखा में आ जाता है, इसलिए इस दिन सूर्य की किरणें धरती पर ज्यादा समय के लिए पड़ती हैं। इस दिन सूर्य की रोशनी धरती पर करीब 15-16 घंटे तक पड़ती हैं। जिसके कारण 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन होता है। कभी-कभी 22 जून को भी बड़ा दिन होता है। 1975 में 22 जून को साल का सबसे बड़ा दिन था।

Also Read: घर की इस दिशा में भूलकर भी ना रखें ये सामान, रुकता है लक्ष्मी का आगमन!

सबसे छोटा दिन कब होता है? (Smallest Day of the Year)

23 दिसंबर की रात सबसे लंबी होती है और दिन सबसे छोटा होता है।

Read more articles on Religion News In Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here