Shani Amavasya 2021: इस दिन मनाई जाएगी शनि अमावस्या, बाधाओं से बचने के लिए करें ये उपाय

फाल्गुन मास की अमावस्या के दिन शनि अमावस्या मनाई जाती है। इस साल शनि अमावस्या 13 मार्च 2021 यानी की कल मनाई जाएगी।

0
1099
Shani Jayanti 2021
Shani Jayanti 2021: आज है शनि जयंती, भूल कर भी न करें ये काम...जानें शुभ मुहूर्त, राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव

New Delhi: शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनि अमावस्या के नाम से जाना जाता है। फाल्गुन मास की अमावस्या के दिन शनि अमावस्या मनाई जाती है। इस साल शनि अमावस्या 13 मार्च 2021 (Shani Amavasya 2021 Date) यानी की कल मनाई जाएगी। इस दिन पितरों का ध्यान व तर्पण किया जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होता है। कहते हैं इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान देने से भी उत्तम फल की प्राप्ति होती है।

कब है होली? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और मनाने के पीछे की वजह….

इसके अलावा जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती होती है, उन्हें भी इस दिन भी शनि (Shani Amavasya 2021) की उपासना करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि अमावस्या के दिन शनि की साढ़ेसाती और शनि ढैय्या से बचने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं।

शनि अमावस्या पर करें ये उपाय (Shani Amavasya 2021 Upay)

1. शमी के वृक्ष की पूजा करना चाहिए। माना जाता है कि शनि देव को शमी का वृक्ष बहुत प्रिय होता है। इसलिए शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शमी के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए।

2. शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि शनि देव और हनुमान जी परममित्र हैं। इसलिए इनकी पूजा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है।

होली से पहले भूलकर भी ना करें ये काम, वरना होगा अशुभ!

3. कहा जाता है कि शनि ग्रह से शुभ फल पाने के लिए इस दिन भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। इससे सभी बाधाएं दूर होती हैं।

फाल्गुन अमावस्या मुहूर्त- (Shani Amavasya 2021 Muhurat)

मार्च 12, 2021- दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगी
मार्च 13, 2021 को दोपहर 3 बजे समाप्त होगी

रिलीजन से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Religion News In Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here