New Delhi: भगवान शिव का प्रिय मास सावन (Sawan 2020) चल रहा है और सावन के हर एक सोमवार का बड़ा महत्व माना जाता है। सभी भक्तजन इस दिन व्रत रखने के साथ ही विशेष रूप से पूजा-पाठ करते हैं ताकि भोलेनाथ की कृपा उनके ऊपर बन सकें। आज सावन का (Sawan 2020) चौथा सोमवार व्रत है। सुखद जीवन की कामना से सावन सोमवार का व्रत करने वालों के लिए आज का दिन विशेष है।
आज के दिन (Sawan 2020) आपको भगवान शिव का जलाभिषेक के बाद विधि पूर्वक पूजन करना चाहिए। फिर माता पार्वती की पूजा करें। जल अर्पित कर देने मात्र से प्रसन्न होने वाले भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करेंगे। इस दौरान मंदिरों में शिव भक्तों की लाइन लगी रहती है।
Somvati Amavasya 2020 : आज है सोमवती अमावस्या, जानें महत्व
हालांकि, इस साल कोरोनावायरस के चलते कई मंदिरों में भक्तों को जाने की इजाजत नहीं है तो दूसरे मंदिरों में भी हमेशा के मुकाबले भक्तों की कम भीड़ है। इसी बीच न्यूज एजेंसी (ANI) द्वारा मध्य प्रदेश के महाकाल मंदिर में सावन के चौथे सोमवार के दौरान भगवान शिव की पूजा अर्चना की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में सावन के दौरान भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन इस साल कोरोनावायरस के चलते भक्त केवल ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं।
Madhya Pradesh: Prayers offered at Mahakaleshwar temple in Ujjain on the fourth Monday of ‘sawan’ month, today. pic.twitter.com/CtPpArOnDX
— ANI (@ANI) July 27, 2020
पूजा के लिए सोमवार को प्रात: काल ही स्नान करें। सुबह स्नान करके सफेद वस्र् पहनें और काम, क्रोध, लोभ आदि का त्याग करें। स्नान के बाद भोलेनाथ का ध्यान करके अपने घर में बने मंदिर या देवालय में श्रीगणेश के साथ शिव-पार्वती तथा नंदी की पूजा करें। इस दिन आटे की पिन्नी बनाकर नंदी बैल का पूजन करें। सावन के प्रति सोमवार को गाय को हरा चारा खिलाएं। इसके अलावा शुभ समय की बात करें तो सुबह 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक रहेगा इस समय पूजन करने से भोलेनाथ की कृपा बने रहेगी।