Ram Navami: कब है राम नवमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…

0
104

Ram Navami: चैत्र के महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी श्री राम को समर्पित है। इस दिन राम का जन्म हुआ था। यही कारण है इस दिन को श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में सारा भारत हर्षोल्लास के साथ मनाता है।

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का शुभारंभ 29 मार्च 2023, दिन बुधवार को रात 9 बजकर 7 मिनट से होगा और तिथि का समापन 20 मार्च 2023, दिन गुरुवार को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, राम नवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी।

मान्यता है कि राम नवमी के दिन श्री राम की पूजा मध्याहन मुहूर्त में करना सर्वाधिक शुभ होता है। ऐसे में राम नवमी के दिन यानि कि 30 मार्च को मध्याहन मुहूर्त सुबह 11 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूजा की जा सकती है।

राम नवमी 2023 महत्व

यूं तो राम नवमी को भगवान राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है लेकिन इस दिन एक महत्व यह भी है कि अगर व्यक्ति को इस दिन सरयू नदी में स्नान करने का अवसर मिल जाए तो उसके भाग्य खुल जाते हैं। उसके जीवन में अपार खुशहाली का आगमन होता है।

राम नवमी 2023 शुभ मुहूर्त

नवमी तिथि आरंभ: 29 मार्च 2023, रात्रि 09:07 मिनट से
नवमी तिथि समाप्त: 30 मार्च 2023, रात्रि 11:30 मिनट पर
रामलला की पूजा का मुहूर्त 30 मार्च को प्रातः 11:17 बजे से दोपहर 1:46 बजे तक रहने वाला है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here