बीकानेर: BSF जवानों की कलाई पर बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

0
304
Raksha Bandhan 2022

Raksha Bandhan Aug 2022: भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन का पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर में जगह-जगह दुकानों और अस्थाई दुकानों में रंग-बिरंगी राखियां सज गई हैं। बाजार में रक्षाबंधन को लेकर काफी भीड़ है। इस बार बाजार में दस रुपए से राखियों की कीमत शुरू है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और खिलौने वाली राखियां भी बाजार में मौजूद हैं। वहीं, चंदन की खुशबू वाली राखियां भी बिक रही हैं।

ये तो रही आम लोगों की बात लेकिन हमारी देश की सुरक्षा में सहरद पर मौजूद जवानों ने भी राखी बंधवाई। यूं तो वे सभी खुद के परिवार और बहनों से दूर हैं लेकिन देश के बॉर्डर राज्यों में स्कूली छात्रों ने जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे।

ऐसी ही तस्वीर राजस्थान के बीकानेर से बीएसएफ के जवानों की कलाई पर राखी बांधने (Raksha Bandhan Aug 2022) की सामने आई है। यहां बहनों की ओर से रक्षा सूत्र बांधे गये। बीएसएफ मुख्यालय पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों और एक स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों की ओर से जवानों को रक्षा सूत्र बांधा गया। इन रक्षा सूत्रों पर मिठाई स्वरूप टॉफी भी बांधी गई। इन राखियों को बंधवाकर जवानों ने खुशी का इजहार किया। उधर स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भी देश सेवा में जुटे जवानों से रक्षा का वादा लिया। इसी संदेश के साथ देशभर में रक्षा सूत्र बांधे जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here