New Delhi: हिंदू धर्म में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2021) मनाई जाती है। इस साल आज यानी 28 जनवरी 2021 को मनाई जा रही है। इस दिन चंद्रमा अपने पूरे आकार में होता है। ऐसे में पौष पूर्णिमा के दिन हरिद्वार और प्रयागराज में स्नान का काफी महत्व होता है। वहीं प्रयागराज में लगे माघ मेले में आज से कल्पवास की शुरुआत हो गई है जो 27 फरवरी को माघी पूर्णिमा तक चलेगा।
पौष पूर्णिमा की मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव की अराधना करने से मनुष्य को मोक्ष की (Paush Purnima 2021) प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने की परपंरा है।
इस दिन मनाई जाएगी बसंत पंचमी, जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधी
पौष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त (Paush Purnima 2021 Shubh Muhurat)
पौष पूर्णिमा 27 जनवरी, बुधवार रात 12:32 बजे से शुरू हो जाएगी जो 28 जनवरी को रात 12:32 बजे तक रहेगी।
पौष पूर्णिमा व्रत विधि (Paush Purnima 2021 Vrat Vidhi)
1. इस दिन सुबह सबसे पहले उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लें।
2. स्नान के बाद सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें।
3. इसके बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें।
3. भगवान विष्णु को भोग लगाकर आरती करें।
4. पूरे दिन श्रीहरि के नाम का ध्यान लगाएं।
5. रात को धूप-दीप से पूजा करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें।
6. ब्राह्मणों और गरीबों को दान दें।
कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? जानिए तिथि, महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
पौष पूर्णिमा पर क्या करें (Paush Purnima Do’s)
1. इस दिन चावल का दान करना शुभ होता है।
2. पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा सुने।
3. घर के सामने आम के पत्तों की तोरण लगाए।
4. पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।
5.भगवान शिव की पूजा करें।
पौष पूर्णिमा पर क्या ना करें (Paush Purnima Don’t)
1. इस दिन लहसुन, प्याज, मांस-मदिरा आदि का सेवन नहीं कना चाहिए।
2. इस दिन ब्रह्यचर्य का पालन करें।
3. परिवार में सुख-शांति बनाकर रखें।
4. किसी को इस दिन कटु वचन ना बोलें।
5. गरीब या जरुरतमंद को दान करें।
रिलीजन से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Religion News In Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.