मकर संक्रांति में दान करने से मिलता हैं फल ,राशी के आनुसार जाने क्या करें दान

0
480

Makar Sankranti 2022 : जनवरी महिने का सबसे बड़ा त्यौ़हार मकर संक्रांति (Makar Sankranti)  बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह की द्वादशी तिथि पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति का यह त्यौहार हर बार की तरह 14 जनवरी को  मनाया जा रहा हैं परंतु पंचांग भेद के कारण कुछ स्थानों पर मकर संक्रांति 15 जनवरी को भी मनाई जा रही हैं।

कहा जाता हैं की मकर संक्रांति से सभी शुभ कार्य दोबाराा से आरंभ  होते है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महात्व होता है। मकर संक्रांति के दिन हर कोई अलग – अलग  चीजे दान करता हैं।

Makar Sankranti

जानिए अपनी राशी के अनुसार किस वस्तु का करें दान

मेष

मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद तिल, खिचड़ी , मिठे चावल और ऊनी वस्त्र आदि का दान करना शुभ होगा।

वृष

 वृष राशि के जातकों को इस दिन काली उड़द , सरसो का तेल, काला कपड़ा , काला तिल और उड़द दाल की खिचड़ी का खास रूप से दान करना चाहिए।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदों को चने की दाल , काला तिल, खिचड़ी और सरसों का तेल दान करना चाहिए।

कर्क

कर्क राशि वालों को इस  दिन जरूरतमंदों को चने की दाल ,खिचड़ी , पीला कपड़ा , साबूत हल्दी, फल का दान देने से भगवान खुश होंगे .

सिंह

सिंह राशि वाले लोगों को आज के अवसर पर स्नान के बाद गेहूं, गुड़, ताम्र पात्र और लाल कपड़े का दान उचित व्यक्ति को करना चाहिए।

मकर राशि

मकर संक्रांति के दिन कन्या राशि वालों को गो अर्क, फल, खड़ाऊ और हरी घास का दान करना चाहिए। इससे उनको कई गुणा अधिक पुण्य प्राप्त होता है।

तुला राशि

तुला रा​शि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सूर्य उपासना के बाद सप्तधान एवं इत्र का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

मकर संक्रांति के दिन को स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। फिर गेहूं, गुड़ और लाल वस्त्र का दान करें।

धनु राशि

आज के दिन धन राशि वालों को शक्कर, हल्दी, स्वर्ण और पीले वस्त्र का दान करना चाहिए। यह उत्तम फल देने वाला होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here