कब है महाशिवरात्रि? भगवान शिव की पूजा करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

इस साल महाशिवरात्रि 11 मार्च को मनाई जाएगी। भगवान शिव की पूजा के कुछ खास नियमों का आपको पता होना जरूरी है। आइएं जानते हैं...

0
1314
Mahashivratri 2021
कब है महाशिवरात्रि? भगवान शिव की पूजा करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

New Delhi: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि व्रत का विशेष महत्व होता है। महाशिवरात्री का पर्व (Mahashivratri 2021) माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। इस साल महाशिवरात्रि 11 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखने वाले भक्तों को भगवान शिव का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Mahashivratri 2021: कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? जानिए तिथि, महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इसके अलावा इस दिन शिव की पूजा (Mahashivratri 2021) करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा के कुछ खास नियमों का आपको पता (Lord Shiv Puja Niyam) होना जरूरी है। आइएं जानते हैं…

– भगवान शिव की पूजा करते समय बेलपत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसे में ध्यान रखें कि बेलपत्र के तीनों पत्ते पूरे हों। इसका चिकना भाग शिवलिंग से स्पर्श करना चाहिए।

– महाशिवरात्रि के दिन काले रंग के कपड़े ना पहने।

– शिव की पूजा में तिल का इस्तेमाल ना करें तिल। भगवान विष्णु को तिल अर्पित किया जाता है।

– पूजा के दौरान कदंब और केतकी के फूल ना चढ़ाएं।

– भगवान शिव को आक फूल, धतूरे के फूल अर्पित करें।

– शिवलिंग पर नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। शिव प्रतिमा पर नारियल चढ़ा सकते हैं।

कब है होली? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और मनाने के पीछे की वजह….

– पूजा के दौरान कलश में जल या दूध भरकर शिवलिंग पर चढ़ाए।

– पूजा करते समय शंख से जल अर्पित नहीं करना चाहिए।

– पूजा में चावल न चढ़ाएं केवल अक्षत ही चढाएं।

रिलीजन से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Religion News In Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here