Raashifal 23 October 2021 : जानिए किस राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव, यहाँ पढ़ें आज का राशिफल

0
454
Horoscope Today
Raashifal 23 October 2021 : जानिए किस राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव, यहाँ पढ़ें आज का राशिफल

Raashifal 23 October 2021: आज यानी 23 अक्टूबर का दिन है और आज का दिन बजरंगबली हनुमान जी को समर्पित माना जाता है क्योंकि आज शनिवार है. कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या है तारों की चाल और इसका आप पर क्या होग असर, आइए जानते है क्या कहता है आज का राशिफल (Horoscope) ?

मेष

आज आपके घर परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे।

वृष

आज का दिन आपके लिए अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें और यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।

मिथुन

आज का दिन आपको निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

कर्क

आज आपके लिए सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है।

सिंह 

आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा।

कन्या

आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है।

तुला

आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी को किसी नए साझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक

आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं।

धनु

आज विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा।

मकर

आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे।

कुम्भ 

आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है।

 मीन

आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखें और अपना कार्य चालू रखें।

Also Read: Raashifal 18 October 2021: 18 अक्टूबर 2021 के राशिफल में कौन सा ग्रह स्थित है ? क्या कहती है आपकी राशि ?

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here