Karwa Chauth 2021: जानें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद, साथ ही जानें क्या है शुभ मुहूर्त ?

0
725
karwa chauth 2021
Karwa Chauth 2021: जानें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद, साथ ही जानें क्या है शुभ मुहूर्त ?

Karwa Chauth 2021: कल यानी 24 अक्टूबर दिन रविवार को करवाचौथ व्रत (Karwachauth Vrat) का दिन मनाया जाएगा और पूरे प्रदेश में खुशियों का माहौल है। करवाचौथ का व्रत कार्तिक महीने की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत को महिलाएं अपने के लम्बी उम्र के लिए रखती है और साथ ही इस दिन भगवान शिव, गणेश जी, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय समेत चंद्रमा की पूजा की जाती है। इसी दौरान कल पूरे देश में अलग अलग समय पर महिलाएं चाँद देख कर अपना व्रत चंद्र को अर्घ्य देने के बाद पूर्ण करेंगी। इसी क्रम में किन किन शहरों में किस समय पर चाँद निकलेगा और क्या है शुभ मुहूर्त आइए जानते है।

Karwa Chauth 2021- शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

करवा चौथ रविवार, अक्टूबर 24, 2021 को
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 24, 2021 को 03:01 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त – अक्टूबर 25, 2021 को 05:43 ए एम बजे

Karwa Chauth 2021- चंद्र अर्घ्य का समय (Moon Rise Timings)

1. दिल्ली: 08 बजकर 08 मिनट (Delhi Moonrise Timings)
2. मुंबई 08 बजकर 47 मिनट (Mumbai Moonrise Timings)
3. बेंगलुरु 08 बजकर 39 मिनट (Bengluru Moonrise Timings)
4. लखनऊ: 07 बजकर 56 मिनट (Lucknow Moonrise Timings)
5. आगरा : 08 बजकर 07 मिनट (Agra Moonrise Timings)
6. अलीगढ़: 08 बजकर 06 मिनट (Aligarh Moonrise Timings)
7. मेरठ 08 बजकर 05 मिनट ( Meerut Moonrise Timings)
8. नोएडा 08 बजकर 07 मिनट ( Noida Moonrise Timings)
9. गोरखपुर 07 बजकर 47 मिनट (Gorakhpur Moonrise Timings)
10. मथुरा 08 बजकर 08 मिनट  (Mathura Moonrise Timings)
11. बरेली: 07 बजकर 59 मिनट ( Bareilly Moonrise Timings)
12. कोलकाता: 07 बजकर 36 मिनट ( Kolkata Moonrise Timings)
13. जयपुर: 08 बजकर 17 मिनट (Jaipur Moonrise Timings)
14. देहरादून: 8 बजे (Dehradun Moonrise Timings )
15. पटना: 07 बजकर 42 मिनट (Patna Moonrise Timings)

Also Read: Karwa Chauth 2021: मेहंदी डार्क कलर नहीं देती तो अपनाएं ये 6 टिप्स

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here