कब मनाया जाएगा दिवाली का त्योहार ? जानें तारीख, मुहूर्त और पूजन विधि

देशभर में दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हर साल दिवाली के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे होते है। दिवाली कब है ?

0
987
Kab Hai Diwali 2021
देशभर में दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हर साल दिवाली के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे होते है। दिवाली कब है ?

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”यह खबर सुनें”]

देशभर में दिवाली का पर्व मनाया जाता (Diwali 2021 Date) है। हर साल दिवाली के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे होते है। इस त्योहार को अंधेरे पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई की और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक माना जाता है।

दिवाली कब है ? जानें शुभ मुहूर्त

दिवाली (Diwali 2021 Date) 4 नवंबर को मनाई जाती है। इस बार लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 1 घंटे 55 मिनट की अवधि के लिए रहेगा। ये शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक चलेगा। आइए जानते हैं कि दिवाली पर किस तरह करना चाहिए मां लक्ष्मी का पूजन…

दिवाली पूजन करने की विधि

  • अपने घर के हर कोने को साफ करने के बाद गंगाजल छिड़कें
  • 75% पानी भरकर एक सुपारी, गेंदे का फूल, एक सिक्का और कुछ चावल के दाने डाल दें
  • देवी लक्ष्मी की मूर्ति और कलश के दाहिनी तरफ भगवान गणेश की मूर्ति रखें
  • व्यवसाय से संबंधित वस्तुओं को मूर्ति के सामने रखें
  • गणेश और लक्ष्मी को फूल चढ़ाएं, पूजा के लिए कुछ फूल रखें
  • आंखें बंद करें और दिवाली पूजा मंत्र का पाठ करें
  • हथेली में रखे फूल को भगवान गणेश और लक्ष्मी जी को चढ़ा दें
  • मूर्ति पर हल्दी, कुमकुम और चावल डालें, माला को देवी के गले में लगाएं
  • देवी की मूर्ति के सामने कुछ फूल और सिक्के रखें
  • थाली में दीया लें, पूजा की घंटी बजाएं और लक्ष्मी जी की आरती करें

क्या है मान्यताएं

ज्यादातर जगहों पर दीपावली का त्योहार 5 दिनों तक मनाया जाता है। इस दिन लोग दीये जलाकर घर को रोशन करते हुए नजर आते है। नए वस्त्र पहनते हैं, समय के साथ नए पटाखे और आतिशबाजी भी करते है। फूलों और बाकी सजावटी चीजों से अपने घरों को सजाते हैं। देवी लक्ष्मी के इस रूप में एक हाथ में सोने का कलश होता है। जिसमें धन की वर्षा होती है। 

Also Read: ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इस नाम की लड़कियां!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here