कब है गणेश जयंती? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

माघ महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जयंती मनाई जाती हैं। इस साल ये पर्व 15 फरवरी यानी की कल मनाया जाएगा।

0
1003
Ganesh Jayanti 2021
Sankashti Chaturthi 2021: संकष्टी चतुर्थी आज, ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा

New Delhi: माघ महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जयंती (Ganesh Jayanti 2021) मनाई जाती हैं। इस साल ये पर्व 15 फरवरी यानी की कल मनाया जाएगा। गणेश जयंती को माघ विनायक चतुर्थी और वरद चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता हैं। मान्याता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था, इसलिए उनकी पूजी की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

संकष्टी चतुर्थी आज, ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा

गणेश जयंती शुभ मुहूर्त (Ganesh Jayanti 2021 Shubh Muhurat)

शुरूआत- 14, फरवरी 2021, रात 01:58 बजे
समाप्त- 16, फरवरी 2021, रात 03:36 बजे

गणेश जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त 

गणेश जयंती पर पूजा करने के लिए दिन का समय सबसे ज्यादा शुभ माना (Ganesh Jayanti 2021)  जाता है। इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त दिन में 11:28 मिनत से दोपहर 01:43 मिनट तक रहेगा।

इस दिन है षटतिला एकादशी, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

गणेश जयंती पूजा विधि (Ganesh Jayanti 2021 Puja Vidhi)

1. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद, व्रत का संकल्प लें।
2. इसके बाद चौकी में लाला कपड़ा बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
3. भगवान गणेश को सिंदूर, मोदक, लड्डू, पुष्प, जनेऊ चढ़ाएं और धूप, दीप जलाएं।
4. उसके बाद गणेश भगवान की आरती करें।
5. सभी को तिल का प्रसाद बांटे।

रिलीजन से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Religion News In Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here