नई दिल्ली: दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला धनतेरस का त्योहार इस बार 25 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन नए बर्तन खरीदने और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। बताया जा रहा है कि इस बार धनतेरस पर 3 साल बाद बहुत ही शुभ योग बन रहा है। इससे पहले 2016 को ये त्योहार मनाया गया था।
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस बार धनतेरस पर बनने वाला ये संयोग और भी ज्यादा शुभ माना जा रहा है। दरअसल, इस साल धनतेरस पर ब्रह्म और ऐन्द्र योग का संयोग बना है। ये योग समृद्धि कारक माना जाता है। इसी के साथ इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी बना है जो धनतेरस के शुभ मुहूर्त के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है।
पूजन विधि
शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। ऐसे में इस शुभ योग पर धनतेरस के दिन नए चांदी के बर्तनों के साथ देवी लक्ष्मी और गणेश की पूजा करना बेहद शुभ माना जाएगा। धनतेरस के दिन संध्या के समय कपूर जलाकर देवी लक्ष्मी की आरती पूजन करना समृद्धि और सुखदायक रहेगा। कपूर की आरती को घर में दिखाएं, ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएगी।