New Delhi: वसंत ऋतु के आगमन पर बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। 2021 में ये पर्व 16 फरवरी को मनाया (Basant Panchami 2021 Date) जाएगा। इस दिन सरस्वती माता की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी के दिन ऋतु के आने से पेड़-पौधों में फल-फुल खिलने लगते हैं वहीं इस दिन कई जगहों पर पतंगबाजी भी की जाती है। ज्योतिष के मुताबिक ये दिन (Basant Panchami 2021) काफी शुभ माना जाता है इसलिए इस दिन किसी भी तरह का शुभ काम करने के लिए मुहूर्त नहीं देखना पड़ता है।
आज होगा साल का सबसे छोटा दिन, 800 साल बाद बेहद करीब होंगे Jupiter और Saturn
बसंत पंचमी के दिन गृह प्रवेश से लेकर नए कार्यों की शुरुआत के लिए यह दिन शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन शादी करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन इस साल जनवरी से लेकर मार्च तक तारा अस्त रहने से शादी का कोई मुहूर्त (Shubh Vivah Muhurat) नहीं हैं।
बसंत पंचमी का महत्व
बसंत पंचमी का महत्व ज्ञान और शिक्षा से माना (Basant Panchami Mahatva) जाता है। कई लोगों का मानना है कि इस दिन विद्या, कला, विज्ञान, ज्ञान और संगीत की देवी, माता सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है।
क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, यहां जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें
ऐसे करें पूजा
इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। घरों के साथ-साथ स्कूल और संस्थानों में भी इस दिन(Basant Panchami 2021) मां सरस्वती की पूजा की जाती है। पूजा करने के लिए मां की प्रतीमा को पीले रंग के कपड़े स्थापित करें। पूजा के दौरान रोली, मौली, हल्दी, केसर, अक्षत, पीले या सफेद रंग का फूल, पीली मिठाई आदि चीजें चढ़ाएं। इसके साथ ही पूजा के स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबों को रखें।
रिलीजन से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Religion News In Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.