मेरठ: CAA हिंसा पीड़ितों से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका को UP पुलिस ने रोका

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ बॉर्डर पर ही रोक लिया है। दरअसल, राहुल और प्रियंका मेरठ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे थे। 

0
1524

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ बॉर्डर पर ही रोक लिया है। दरअसल, राहुल और प्रियंका मेरठ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे थे।

बता दें कि यूपी पुलिस ने राहुल-प्रियंका को रोकते हुए कानून व्यवस्था का हवाला दिया। सूत्रों के मुताबिक राहुल और प्रियंका ने सिर्फ तीन लोगों को मेरठ में अंदर जाने देने की मांग की थी, हालांकि पुलिस ने अभी तक परमिशन नहीं दी है

जानकारी के लिए बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली की सड़कों पर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन की ये आग यूपी तक जा पहुंची। यूपी के मेरठ, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा में कई प्रदर्शनकारियों की मौत भी हुई थी।

मेरठ में CAA को लेकर हुई हिंसा के दौरान 4 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद यहां प्रदर्शनकारियों में हिंसक प्रदर्शन किया और पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here