Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति आज, जानिए स्नान-दान का महत्व और शुभ मुहूर्त

देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वैसे तो हर बार मकर संक्रांति सामान्यत: 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस बार ये 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान कर दान देने का भी खास महत्व माना जाता है, चलिए जानते हैं इस त्योहार से जुड़ी मान्यता के बारे में-

0
1836

नई दिल्ली: देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वैसे तो हर बार मकर संक्रांति सामान्यत: 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस बार ये 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान कर दान देने का भी खास महत्व माना जाता है, चलिए जानते हैं इस त्योहार से जुड़ी मान्यता के बारे में-

मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। वैसे तो सूर्य हर महीने किसी न किसी राशि में प्रवेश करता है, सूर्य के इसी राशि भ्रमण को संक्रांति कहा जाता है। लेकिन, मकर राशि में सूर्य का प्रवेश काफी खास माना जाता है। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश से अग्नि तत्व की शुरुआत होती है।

क्यों खास होती है मकर संक्रांति
माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन में किए गए अच्छे कार्यों का कई गुना शुभ फल मिलता है। मान्यता है कि संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में नदियों और तालाबों का पानी अमृत में बदल जाता है। इस दिन अगर दान किया जाए, तो उसका कई गुना फल मिलता है। इस दिन को देवताओं का दिन भी कहा जाता है। संक्रांति के दिन स्नान व दान करने से जीवन के तमाम पाप दूर हो जाते हैं।

इस बार की संक्रांति क्यों है शुभ
ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार की मकर संक्रांति काफी विशेष है। इस बार 15 जनवरी को सुबह 6.19 मिनट से दोपहर 12.31 मिनट तक का समय पूजा पाठ और स्नान व दान के लिए श्रेष्ठ रहेगा। इसके अलावा मकर संक्रांति का शुभ समय पुण्य काल 07:19 से 12:31 बजे तक, 07:19 से 09: 03 बजे तक महापुण्य काल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here