रक्षा मंत्रालय कमेटी में साध्वी प्रज्ञा शामिल, कांग्रेस बोली- गोडसे भक्तों के आए अच्छे दिन!

मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस कमेटी की अगुवाई कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय की कमेटी में प्रज्ञा को शामिल करने पर अब कांग्रेस ने तंज कसा है।

0
1353
SADHVI Pragya Singh

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस कमेटी की अगुवाई कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय की कमेटी में प्रज्ञा को शामिल करने पर अब कांग्रेस ने तंज कसा है।

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘प्रज्ञा ठाकुर को डिफेंस कमेटी में शामिल किया गया है। बीजेपी सरकार ने नेशनलिज्म को नया मॉडल दिया है, बम ब्लास्ट मामले में ट्रायल पर चल रहीं नेता को डिफेंस मामलों की कमेटी में शामिल किया गया। चिंता की कोई बात नहीं, भारत माता की जय।’

इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल से एक दूसरा ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में लिखा था, ‘कुछ महीनों पहले पीएम ने ‘मन से माफ ना करने’ की बात कही थी, लेकिन अब संदेश साफ है कि नाथूराम गोडसे के भक्तों के अच्छे दिन आ गए हैं।’

बता दें कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर हमेशा अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताया था। प्रज्ञा के इस बयान पर विपक्ष ने काफी हंगामा किया था। मामले को बढ़ता देख पीएम मोदी ने कहा था कि वह प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कभी भी मन से माफ नहीं कर पाएंगे।

रक्षा मंत्रालय की कमेटी में इन्हें मिली जगह
राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली इस कमेटी में कुल 21 सदस्य हैं, जिनमें प्रज्ञा ठाकुर का नाम भी शामिल है। उनके अलावा इस कमेटी में फारुक अब्दुल्ला, मीनाक्षी लेखी, ए. राजा, सुप्रिया सुले, राकेश सिंह, शरद पवार, जेपी नड्डा आदि सदस्य शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here