केजरीवाल और मनोज तिवारी की NRC जंग , लागू होने पर छोड़नी पड़ेगी दिल्ली

मनोज तिवारी कई बार दिल्ली में असम की तर्ज पर एनआरसी लागू करने की बात कह चुके हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी पर तंज कसते हुए उन्हे दिल्ली के बाहर का बताने की कोशिश की।

0
1333
एनआरसी को लेकर केजरीवाल और मनोज तिवारी के बीच सियासी जंग

नई दिल्ली। एनआरसी को लेकर देशभर में चर्चा का बाजार गर्म है। कुछ दिन पहले असम में जारी एनआरसी की आखिरी सूची में असम के 19 लाख लोगों की नागरिकता अवैध करार दी गई है। जिसके बाद से एनआरसी को देश भर में लागू करने की चर्चा जोरो पर है। बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के बीच एनआरसी को लेकर तीखी बहस छिड़ गई।

एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में एनआरसी लागू करने के एक सवाल का जवाब देते हुए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर निशाने साधते हुए कहा कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू होगी तो सबसे पहले इन्हे ही दिल्ली छोड़कर जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़े: चीन बॉर्डर पर तैनात होगा दुनिया का घातक फाइटर जेट राफेल भारत की बढ़ेगी ताकत

दरअसल मनोज तिवारी कई बार दिल्ली में असम की तर्ज पर एनआरसी लागू करने की बात कह चुके हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी पर तंज कसते हुए उन्हे दिल्ली के बाहर का बताने की कोशिश की।

जिसके बाद मनोज तिवारी ने केजरीवाल के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वो अपने ही देश के प्रवासियों को दिल्ली का नहीं समझते हैं, इससे पहले दिल्ली के सीएम रिपब्लिक डे में परेड का विरोध कर चुके हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ वाले गैंग का समर्थन करते हैं। अरविंद केजरीवाल को मालूम होना चाहिए कि NRC  में घुसपैठियों को चिन्हित किया जाता है। मनोज तिवरी ने आगे कहा कि क्या बिहार, हरियाणा, मध्यप्रदेश का हो जाने से कोई NRC में आ जाता है। अरविंद केजरीवाल को ऐसे बयान देने पर शर्म आनी चाहिए। उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है, NRC का मतलब सिर्फ उनके लिए है जो विदेश से आते हैं।

ये भी पढ़े: 6 दिन पहले हो गई थी मौत, बिना केमिकल के आज भी ताजा है शरीर

केजरीवाल के इस बयान के बाद जहां एक तरफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की वही दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज पर एनआरसी को लेकर शांति भंग करने और अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here