CAA को लेकर BJP का डोर-टू-डोर जागरुकता अभियान, पहले दिन दिल्ली में होंगे अमित शाह

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मचे बवाल के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में जागरुकता अभियान चलाया है। नागरिकता कानून के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता 5 जनवरी से अलग-अलग शहरों में घर-घर जाएंगे और उन्हें CAA की पूरी जानकारी देंगे।

0
977

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मचे बवाल के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में जागरुकता अभियान चलाया है। नागरिकता कानून के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता 5 जनवरी से अलग-अलग शहरों में घर-घर जाएंगे और उन्हें CAA की पूरी जानकारी देंगे।

बता दें कि बीजेपी की ओर से तीन करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस जागरुकता अभियान के तहत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े नेता घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करेंगे।

ये भी पढ़ें- राहुल पर बरसे अमित शाह, बोले- कानून नहीं पढ़ा तो इटालियन में ट्रांसलेट करके भेज सकता हूं

बीजेपी का ये जागरुकता अभियान 10 दिन तक चलेगा। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने इसकी जानकारी दी है। पहले दिन की बात करें तो अमित शाह दिल्ली में, जेपी नड्डा गाजियाबाद में, राजनाथ सिंह लखनऊ में और नितिन गडकरी नागपुर में और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर में लोगों को जागरुक करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here