मुरादाबाद: पुलिस परेड में बोले CM योगी- अपराधों का त्वरित निवारण आपका दायित्व

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को मुरादाबाद के डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी की परेड में शामिल हुए। यहां उन्होंने परेड को संबोधित करते हुए दारोगाओं को शुभकामनाएं दीं।

0
1815

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को मुरादाबाद के डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी की परेड में शामिल हुए। यहां उन्होंने परेड को संबोधित करते हुए दारोगाओं को शुभकामनाएं दीं।

दारोगाओं का शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘आपके कार्य के साथ जवाबदेही, संवेदनशीलता अपेक्षित है। अपराधों का त्वरित निवारण आपका दायित्व है। आप पीड़ित को न्याय दिलाएं। आज से ही आप प्रण लें कि आपने जो शपथ ली है उसका पालन करेंगे।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश जैसे बड़ा राज्य में कानून की व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। हाल ही में अयोध्या मामले में राज्य में शांति का माहौल रहना वह सब पुलिस प्रशासन के सहयोग से ही संभव हुआ है। दारोगा आमजन के विश्वास पर यदि खरा उतरने का प्रयास करेंगे तो इससे यूपी का समग्र विकास होगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here