जीसी मूर्मू केे इस्तीफे के बाद ये बीजेपी नेता बने जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

0
1564
Manoj Sinha News
जीसी मूर्मू केे इस्तीफे के बाद ये बीजेपी नेता बने जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल (LG) (Manoj Sinha News) पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि जीसी मूर्मू (GC Murmu) के इस्तीफे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है और उन्होंने मनोज सिन्हा (Manoj Sinha News) को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया है।

मनोज सिन्हा के (Manoj Sinha News) नए उप राज्यपाल बनने पर कई नेताओं ने उन्हें सोशल मिडिया के जरिए बधाई दी है। जिनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि ” राष्ट्र सेवा हेतु समर्पित जननेता, कुशल प्रशासक व संगठनकर्ता श्री मनोज सिन्हा जी को केंद्र शासित प्रदेश ‘जम्मू-कश्मीर’ का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में विकास के नए मानक स्थापित होंगे। मेरी शुभकामनाएं!”

इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावात ने लिखा ” पूर्व केन्द्रीय मंत्री, एक कुशल प्रशासक एवं संगठनकर्ता, श्री मनोज सिन्हा जी को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर विकास के नए आयामों को छुएगा।”

Fire in Ahmedabad Hospital: कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 8 मरीजों की हुई मौत

बता दें कि बीएचयू छात्रसंघ अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वाले मनोज सिन्हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। पीएम मोदी और मनोज सिन्हा के बीच आरएसएस के दिनों से ही अच्छे संबंध हैं। बता दें कि जब जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य था तब सत्यपाल मलिक यहां के राज्यपाल थे, लेकिन जब केंद्रशासित प्रदेश बना तो अधिकारी जीसी मुर्मू को भेजा गया। जीसी मुर्मू की गिनती भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास अधिकारियों में होती रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here