ममता बनर्जी बोलीं- हिंदुस्तान की बजाय पाकिस्तान की ही बात क्यों करते हैं PM मोदी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको हिंदुस्तान की बात करनी चाहिए, बजाय इसके आप हमेशा देश की तुलना पाकिस्तान से करते हैं। हम पाकिस्तान नहीं बनना चाहते।

0
969

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको हिंदुस्तान की बात करनी चाहिए, बजाय इसके आप हमेशा देश की तुलना पाकिस्तान से करते हैं। हम पाकिस्तान नहीं बनना चाहते।

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमें हिंदुस्तान की चर्चा करनी चाहिए, पाकिस्तान की चर्चा पाकिस्तानी करेंगे। ये हमारी जन्मभूमि है। इतने सालों बाद क्या हमें अपनी नागरिकता साबित करनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक ओर गृहमंत्री कहते हैं कि देश में NRC लागू होगी, वहीं पीएम मोदी इसकी जानकारी होने से इंकार करते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने राज्य यानि कि पश्चिम बंगाल में NPR को लागू नहीं होने देंगे। ममता ने कहा कि पहले उन्हें लगा था कि यह जनगणना का हिस्सा है, लेकिन अब हमें पता चला है कि NPR में कुछ अन्य जानकारियां भी मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान के नहीं है, हम स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here