29 फरवरी राशिफल: आज के दिन इन राशियों को मिलने वाली हैं अपार खुशियां, भाग्य देगा साथ

0
862

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा खर्चीला रह सकता है। किसी भी काम को निपटाने के लिए ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। तनाव को खुद पर हावी न रहने दो।

वृषभ: आज आपको धन लाभ हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। बेहतर सोच से दिन सफल बनेगा। दोस्तों से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन: आज किसी व्यक्ति से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य को करने के लिए जल्दबाजी में निर्णय न लें।

कर्क: इस राशि के जातकों को आज थोड़ी राहत मिल सकती है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन को शांत रखना आपके लिए बेहतर होगा। अपना योजनाओं को गोपनीय रखें।

सिंह: आज पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मन में अच्छे विचार आएंगे। शाम के समय कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या: आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों के लिए शुभ है। आय के नए साधन बनेंगे। किसी अजनबी से सहयोग मिल सकता है।

तुला: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा बिजी रह सकता है। कहीं से शुभ समाचार मिलने का योग है। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा।

वृश्चिक: क्रोध पर नियंत्रण रखें। संयम से काम लेना हितकर रहेगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। परिजनों से सहयोग मिलेगा।

धनु: वाणी पर संयम रखें, आर्थिक स्थिति में परेशानी उठानी पड़ सकती है। कर्ज के लेन-देन से बचें। सोच समझकर ही किसी भी कार्य को करें।

मकर: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कुंभ: आज किसी इच्छा के पूरे होने की उम्मीद है। किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे, तो सफल अवश्य होंगे। धन का निवेश सोच समझकर करें।

मीन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पुरानी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में अनुकूलता प्राप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here