15 जनवरी राशिफल: इन राशियों पर मेहरबान हैं सितारे, हर काम में मिलेगी सफलता

0
880

मेष: आज जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

वृषभ: आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। आमदनी के नए अवसर प्राप्त होंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी।

मिथुन: आज आप अपनी काबिलियत के बलबूते सफलता हासिल करोगे। व्यय अधिक हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच समझकर फैसला करें।

कर्क: आज भाग्य आपके साथ है। किसी भी कार्य को पूरी मेहनत के साथ करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।

सिंह: इस राशि के जातकों को आज के दिन अपने खर्चों को कम करने की जरूरत है। परिजनों से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर किसी भी तरह के विवाद से बचने की कोशिश करें।

कन्या: आज आपको अपनी मेहनत से दोगुना फल मिलेगा। व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी।

तुला:  धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की जाएगी।

वृश्चिक: पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा। भविष्य के किसी कार्य को करने के बारे में सोच सकते हैं। आज मनोरंजन के कार्यों पर अधिक खर्च कर सकते हैं।

धनु: आज ग्रह-नक्षत्र आपके पक्ष में है। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। ऑफिस में सही तरीके से कार्य करने पर प्रशंसा होगी। उपहार मिल सकता है।

मकर: आज किसी वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। कीमती चीजों का ध्यान रखें, गुम हो सकती है। शत्रुओं से सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: आज यात्रा लाभदायक रहेगीय़ पराक्रम और विश्वास में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नए रोजगार को शुरू करना चाहते हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी।

मीन: आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आय के नए साधन बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here