बड़े काम का है तुलसी का पौधा, रोज खाएं 5 पत्ते और इन रोगों को कहें बाय-बाय

तुलसी का पौधा यूं तो अपना एक खास और धार्मिक महत्व रखता है। माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ होता है, लेकिन धार्मिकता से हटकर बात करें तो तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, तुलसी एंटीबायोटिक होता है जो अपने आस-पास उपस्थित जीवाणुओं को नष्ट करता है।

0
2806
Medicines plants
घर में लगाएं ये पौधे और सेवन कर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा...

नई दिल्ली: तुलसी का पौधा यूं तो अपना एक खास और धार्मिक महत्व रखता है। माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ होता है, लेकिन धार्मिकता से हटकर बात करें तो तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, तुलसी एंटीबायोटिक होता है जो अपने आस-पास उपस्थित जीवाणुओं को नष्ट करता है। इसके साथ ही तुलसी में कुछ गुण होते हैं, जो सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों से भी निजात दिलाता है। चलिए जानते हैं कि किस तरह से तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिहाज से होता है बेहद फायदेमंद-

ये भी पढ़ें बड़े काम का है हरा धनिया, ये फायदें जानकर आप भी हो जाएंगे इसके शौकीन

तुलसी को आयुर्वेद में संजीवनी बूटी के समान माना गया है। तुलसी के पत्तों के रस को अगर अदरक, मुलैठी और शहद के साथ लिया जाए तो बुखार में आराम मिलता है। बारिस के मौसम में भी यह सर्दी, जुकाम से काफी राहत पहुंचाता है।

मुंह के छालों को दूर करने के लिए भी तुलसी के पत्ते काफी लाभदायक होते हैं और दांत भी स्वस्थ रहते हैं।

दाद-खाज और त्वचा के रोगों की समस्याओं से बचने के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन किया जा सकता है। तुलसी एंटीबायोटिक होती है, जो रोगों के कीटाणुओं को नष्ट करती है।

सांस और दमे की बीमारी से बचने के लिए भी तुलसी का सेवन लाभदायक होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here