दिल्ली चुनाव से पहले जाफराबाद इलाके में गोलीबारी की खबर

0
1033

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को चुनाव होने हैं। इससे ठीक पहले दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक दुकानदार का कहना है कि यहां चार राउंड फायर हुए हैं। हालांकि, पुलिस की तरफ से इस मामले पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले दिल्ली की तीन जगहों पर गोलीबारी की खबरें सामने आई थी। ऐसे में अब चुनाव से ठीक पहले गोलीबारी की खबरों से दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा, अध्यक्ष बिरला से मिले अधीर रंजन

इससे पहले दिल्ली के शाहीन बाग में कपिल गुर्जर नाम के शख्स ने हवाई फायरिंग की थी। वहीं, जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में भी दो स्कूटी सवार अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की थी। इसके अलावा दिल्ली में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दौरान स्टूडेंट मार्च से पहले भी हवाई फायरिंग की गई थी।

अब जबकि शनिवार को चुनाव होने हैं, इससे ठीक पहले गोलीबारी की खबरों के सामने आने से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लाजमी है। हालांकि, अभी इस घटना पर पुलिस द्वारा जानकारी का आना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here