दिल्ली अग्निकांड में 43 की मौत, CM केजरीवाल ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख के मुआवजे का किया ऐलान

राजधानी दिल्ली से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दरअसल, यहां रानी झांसी रोड पर स्थित अनाज मंडी की एक इमारत में आग लग गई। इस आग में अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 56 से ज्यादा लोगों का बचाया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

0
1028

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दरअसल, यहां रानी झांसी रोड पर स्थित अनाज मंडी की एक इमारत में आग लग गई। इस आग में अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 56 से ज्यादा लोगों का बचाया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

मुआवजे का किया गया ऐलान

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिजनों को 10- 10 लाख देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 1-1 लाख और उन्हें मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने मामले की जांच के आदेश देते हुए 7 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

सीएम केजरीवाल ने प्रकट किया दुख
सीएम केजरीवाल ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए लिखा, ‘बहुत-बहुत दुखद खबर। बचाव अभियान चल रहा है। फायरमैन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। घायलों को अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।’ इसके साथ ही सीएम केजरीवाल घटनास्थल पर भी पहुंचे हैं।

बता दें कि ये घटना रविवार सुबह 5 बजे की है, जब अनाज मंडी में एक तीन मंजिला बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने से जहां कई लोगों ने आग में झुलसने से दम तोड़ दिया तो कईयों की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगने से इतनी बड़ी संख्या मौत लगने की खबर से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here