3 नवंबर राशिफल: रविवार के दिन इन राशियों को मिलेगा सूर्यदेव का आशीर्वाद, भाग्य का मिलेगा साथ

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। मनोरंजन पर अधिक खर्च कर सकते हैं। परिजनों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।

0
2409

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। मनोरंजन पर अधिक खर्च कर सकते हैं। परिजनों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।

वृषभ: आज के दिन आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बात बनने की जगह बिगड़ सकती है।

मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहने वाला है। आज के दिन आपके द्वारा की गई मेहनत रंग अवश्य लेकर आएगी।

कर्क: आज आपकी राशि के अनुसार आपको धन लाभ मिल सकता है। जिस कार्य को करने के लिए लंबे समय से सोच रहे हैं, उसे आज करना शुभ रहेगा।

सिंह: इस राशि के जातकों को आज के दिन किसी उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्ता होगा। आज आपका कार्य करने में रूझान बना रहेगा।

कन्या: आज के दिन आपके फालतू के खर्च बढ़ सकते हैं, कार्यों को करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। सोच-समझकर ही किसी भी कार्य को करें।

तुला: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। किसी प्रियजन से मिलकर मन खुश रहेगा। उन्नति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक: आज के दिन कार्य में व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

धनु: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अध्यात्मिक दृष्टि से काफी अच्छा रहने वाला है। यात्रा के योग बन रहे हैं, दिन मंगलकारी रहने वाला है।

मकर: आज के दिन वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। यात्रा को हो सके तो कैंसिल कर दें। भूमि से जुड़े हुए किसी भी सौदे को करने के लिए सावधानी बरतें।

कुंभ: इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिल सकता है। रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

मीन: आज अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आय की दृष्टि से दिन अच्छा है। सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here