Coronavirus Update: 12 लाख के करीब पहुंचा देश में आंकड़ा, अब तक कुल 28,732 लोगों की मौत

(Coronavirus) की संख्या 11.92 लाख हो चुकी है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन 35 हजार से ज्यादा केस बढ़े हैं। 24 घंटे में कोरोना के 37 हजार 724 नए मरीज मिले। 648 लोगों की जान भी जा चुकी है।

0
818
Covid-19 Pandemic
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93,337 नए मामले दर्ज, कुल आंकड़ा 53 लाख के पार

New Delhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना (Coronavirus Update) के 37,724 नए मामले सामने आए हैं और 648 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या (Coronavirus Update) 11 लाख 92 हजार 915 हो गई है। जिनमें से 4 लाख 11 हजार 133 सक्रिय मामले हैं और अब तक 28,732 लोगों की मौत हो चुकी है।

N-95 Mask Warning: क्या आप भी इस्तेमाल करते है ये मास्क, तो हो जाए सतर्क

देश में लगातार सातवें दिन कोविड-19 (Coronavirus Update) के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 648 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 246 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद तमिलनाडु में 75, आंध्र प्रदेश में 62, कर्नाटक में 61, उत्तर प्रदेश में 37,दिल्ली में 27 और सबसे कम पंजाब और त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 8369 नए केस मिले। इसमें से मुंबई से सिर्फ 992 केस शामिल थे। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख 27 हजार 31 हो गई है। मुंबई के कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 3 हजार 368 हो गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 4965, आंध्र प्रदेश में 4944, उत्तर प्रदेश में 2152 नए मामले मिले।

Coronavirus: 24 घंटे में 37,148 नए केस, राजधानी से आई राहत की खबर

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को एक बार फिर नए मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। सोमवार को नए मरीजों की संख्या 1000 से कम थी, लेकिन मंगलवार को इसमें फिर बढ़ोतरी हुई। इस दिन 1349 नए मामले आए। 27 लोगों की मौत दर्ज हुई है। अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 25 हजार 096 हो गई है। इनमें 1 लाख 06 हजार 118 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 3690 की मौत हुई है।

इसके अलावा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि देश में अब तक 1 करोड़ 43 लाख 81 हजार 303 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 3 लाख 33 हजार 395 लोगों की जांच की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here