FIR Against Rhea: रिया चक्रवर्ती पर FIR के बाद हुए कई खुलासे, अंकिता लोखंडे ने किया पोस्ट

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद एक ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट किया है। मुबंई पुलिस पर भी सही से जांच न करने का लगा आरोप।

0
1256
FIR Against Rhea

Mumbai: सुशांत सिंह राजपूत (Suhant Singh Rajput) के पिता ने मंगलवार को पटना में सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर दर्ज (FIR Against Rhea) करवाई थी। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। केस दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस मुंबई में रिया के घर (FIR Against Rhea) पूछताछ के लिए पहुंची थी, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की मुलाकात रिया से नहीं हो पाई।

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार पुलिस जब रिया के घर पहुंची तो उस वक्त वे मौजूद नहीं थीं। पुलिस की रिया से फोन पर भी बात नहीं हो पा रही है। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस रिया को नोटिस (FIR Against Rhea) दिया जाएगा जिसके बाद उन्हें पूछताछ में मदद मिल सकेगी।

FIR Against Rhea: सुशांत के पिता ने लगाए Rhea Chakraborty पर ये संदिग्ध आरोप, FIR दर्ज

इसी बीच एक खबर यें भी सामने आ रही है कि सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह (Vikas Singh) ने कहा है कि मुंबई पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही थी। 26 जुलाई को एफआईआर दर्ज करवाने के बावजूद भी रिया पर कोई एक्शन नहीं लिया गया? विकास ने ये भी कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह के परिवार पर लगातार दबाव बना रही है और कई प्रोडक्शन हाउसेस के नाम लेने को कह रही है। लेकिन रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के संबंध में कोई बात नहीं कर रही है।

वहीं इन सब मामले के बीच सुशांत की लंबे समय तक गर्लफ्रेंड रह चुकीं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने सुशांत के परिवार द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराए जाने के बाद एक पोस्ट किया है। अंकिता ने किसी के नाम या किसी चीज का जिक्र किए बिना सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर लिखा है, “सच्चाई की जीत होती है”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

अंकिता के इस ट्वीट को रिया के खिलाफ दर्ज हुए मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है। जिस पर जनता  ये अनुमान लगा रही है कि  रिया पर कि गई FIR सच हो सकती है।

बता दें कि, सुशांत के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका बेटा ये इंडस्ट्री छोड़कर केरल में आर्गेनिक खेती करना चाहता था लेकिन रिया उसे हमेशा ऐसा करने से रोकती थी। सुशांत के पिता ने आरोप लगाया कि रिया उनके बेटे को घर के लोगों से बात करने से भी रोकती थी। उसने अपने फोन में सुशांत का नंबर भी ब्लॉक कर रखा था। उसने सुशांत का फोन उठाना बंद कर दिया था। सुशांत के पिता ने कहा कि मेरे बेटे ने अपनी बहन को फोन करके बताया था कि रिया मुझे कहीं फंसा देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here