Women’s Heath Tips: Working Women’s को रखना अपना चाहिए खास ख्याल, आज से ही शुरू करें ये काम…

0
366
Women's Heath Tips Working women's should take special care Prime News
Women's Heath Tips Working women's should take special care Prime News

Women’s Heath Tips: आज के समय में महिलाएं हर कदम में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महिलाओं का जीवन संघर्ष से भरा होता है। वे बेटी, बहू, मां, सास, दादी तक हर जिम्मेदारी को निभाती हैं। महिलाओं से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें लंबे समय से खुद महिलाएं भी नजरअंदाज कर देती हैं। अगर वे अपना ख्याल रखेंगी, तो निश्चित ही लंबे समय तक सेहतमंद रहेंगी, तो आइए अब उनके बारे में बात करते हैं, जिन्हें हर महिला को अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए करने ही चाहिए।

स्ट्रेस को कैसे करें कम (Women’s Heath Tips)
रिसर्च में पाया गया है कि महिलाएं बहुत स्ट्रेस लेती हैं। जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। आजकल की लाइफ में करियर और जिम्मेदारी के कारण स्ट्रेस लेना बेहद आम बात हो चुकी है। इसलिए स्ट्रेस न लें परिवार से बात करके solution निकालें। तनाव लेने से डिप्रेशन, एंग्जाइटी और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। आप योगा और मेडिटेशन करके इसे कम कर सकते हैं।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के सबसे बड़े कारकों में से एक है, शरीर को हाइड्रेट रखना। शरीर का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। जिसका अर्थ है, कि आपके शरीर में अंगों और कोशिकाओं को अच्छे से काम करने के लिए पर्याप्त पानी की मात्रा की जरूरत होती है। इसलिए पर्याप्त पानी जरूर पिएं, ताकि सेहत अच्छी बनी रहे। अधिक पानी पीने से पूरे शरीर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करें।

रात को 7-8 घंटे की नींद लें Women’s Heath Tips
शरीर को पर्याप्त नींद से बहुत फायदा होता है, क्योंकि एक्सपर्ट का मानना हैं कि ‘नींद पूरे शरीर को स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है’। अच्छी नींद लेने से दिमाग और शरीर रीसेट हो जाता है। महिलाओं में ये अक्सर देखा जाता है, कि कई बार वे घर के काम, पढ़ाई या बच्चों के कारण वे देर रात तक जागती हैं और फिर जल्दी उठ जाती हैं। जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती।
खाने पीने का रखें ध्यान
ट्रेंडी डाइट और जंक या फास्ट फूड खाने का सभी को शौक रखते हैं। लेकिन ये चीजें शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी प्रकृतिक चीजें खाने की सलाह दी जाती है। ताजे फल, ब्राउन राइस, क्विनोआ, ओट्स, फल सब्जियां, साबुत अनाज आदि को डाइट में जरूर शामिल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here