22 से 28 दिसम्बर राशिफल: इस सप्ताह इन 5 राशियों पर मेहरबान हैं सितारे, हर कार्य में मिलेगी सफलता

मेष: इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा गुजरने वाला है। इस सप्ताह आपके मनोवांछित कार्य पूरे होने वाले हैं। हालांकि, सोच विचारकर ही कोई कार्य करने होंगे। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

0
1158

मेष: इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा गुजरने वाला है। इस सप्ताह आपके मनोवांछित कार्य पूरे होने वाले हैं। हालांकि, सोच विचारकर ही कोई कार्य करने होंगे। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ: सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। वा-विवाद हो सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। सोच-विचारकर कार्य करें। सप्ताह का अंत आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह किसी भी तरह की प्रॉपर्टी को खरीदने से बचें।

मिथुन: इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। अपेक्षित लाभ मिलेगा। परिश्रम से किए गए कार्य सफल होंगे। फालतू की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्रा सफल होगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क: दूर रह रहे परिजनों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। सप्ताह के बीच में परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। समझदारी के साथ कार्य करें, सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ परेशानी समाप्त होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें।

सिंह: इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह उत्तम रहेगा। इस सप्ताह मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा सफल होगी। बिगड़े काम बनने की उम्मीद है। आलस्य न करने की सलाह दी जाती है। किसी के दबाव में आकर कोई फैसला न करें। अन्यथा कोई काम बगड़ सकता है।

कन्या: सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं होगी। जरूरी कार्यों को कुछ समय के लिए टाल देना ही सही होगा। हालांकि, पुराने विवाद निपटने की उम्मीद है। सप्ताह के बीच में कुछ राहत मिलने वाली है। सतर्क रहकर कार्य करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सतर्क रहकर कार्य करें।

तुला: सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। किसी भी तरह के झंझटों में न पड़ें, अन्यथा बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। मन विचलित हो सकता है। प्रिय मित्र से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें।

वृश्चिक:आपके सितारे इस सप्ताह प्रबल रहेंगे। सप्ताह के बीच में आर्थिक, पारिवारिक, मानसिक सुख-शांति मिलेगी। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। मन विचलित हो सकता है। सप्ताह में खर्च बढ़ सकते हैं। जिससे मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है।

धनु: ये सप्ताह आपके लिए हर तरह से अनुकूल है। शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। गणमान्य लोगों से सहायता मिलेगी। सप्ताह के अंत में सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा।

मकर: इस सप्ताह में आपको हर कार्य में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बदलते हुए ग्रह-नक्षत्रों के साथ ही आपके साथ भी बहुत कुछ बदल सकता है। इसलिए नए बदलावों को स्वीकार करें और उनके अनुरूप अपने आपको ढालने की कोशिश करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

कुंभ: इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा बीतेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। शत्रुओं से सुलह हो सकती है। सप्ताह के अंत में भावुक हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में सब कुछ ठीक हो सकता है। प्रियजन के साथ मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन: इस सप्ताह में आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। सप्ताह के शुरू में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के कार्यों पर खर्च कर सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कुछ लोग आपको नीचा दिखा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here