मुंबई: महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से चक्रवाती तूफान निसर्ग टकरा गया है। करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से निसर्ग तूफान मुंबई में अलीबाग के तट से टकराया है। मुंबई के ज्यादातक इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। तूफान को देखते हुए मुंबई और गुजरात के ज्यादातर इलाकों में रेड अलर्ट जारी है।
#WATCH Maharashtra: Strong winds and high tides hit Ratnagiri area. #CycloneNisarga pic.twitter.com/Cg85bxwMdL
— ANI (@ANI) June 3, 2020
मौसम विभाग के अनुसार लैंडफॉल को पूरा होने में करीब 3 घंटे लगेंगे। अभी निसर्ग अलीबाग के तट से टकराया है, तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए हैं। इसके अलावा लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है।
बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर आवाजाही बंद
जानकारी के लिए बता दें कि तूफान को देखते हुए बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर आवाजाही रोक दी गई है। तूफान से निपटने के लिए महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात की गई हैं। वहीं, तटीय इलाकों की ओर लोगों को जाने से मना किया गया है।