Waris Punjab De: पंजाब पुलिस की कार्रवाई वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ लगातार जारी है। सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही हैं कि शनिवार यानी 18 मार्च को पुलिस द्वारा वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। अमृतपाल सिंह के साथ-साथ उसके अन्य कई साथियों को भी पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दे, अमृतपाल सिंह और उसके छह साथी मोगा जिले की सीमा से गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने इनका पीछा किया और घेराबंदी करके इनको गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार (Waris Punjab De)
पुलिस ने हथियारों के साथ जालंधर के महितपुर मे अमृतपाल के समर्थकों को गिरफ्तार किया। सैकड़ों की संख्या में आए पुलिस वालों ने इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया था। दरअसल, पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर इस जगह की पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी। पुलिस की तीन टीमें इनका पीछा करने में लगी हुई थी। जैसे ही बाजार में दोआबा अस्पताल के पास इनकी गाड़ी पहुंची पुलिस ने इन्हें घेर लिया। पुलिस ने इन्हें घेर कर लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 7 जिलों की पुलिस अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही थी। खबर अमृतपाल के भी साथ में होने की थी।
अमृतपाल के हथियारबंद समर्थक गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि हथियारों के साथ करीब आधा दर्जन अमृतपाल के हथियारबंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस का अनुरोध (Waris Punjab De)
तनावपूर्ण स्थिति के बीच पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं या फर्जी समाचार या अभद्र भाषा न फैलाएं, जिसको देखते हुए पंजाब में इंटरनेट सेवा रविवार तक बंद किया गया है।