Uttar Pradesh Dengue Alert : कानपुर में डेंगू से 24 घंटे में 2 की मौत, 35 नए पॉजिटिव केस मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

0
305
Uttar Pradesh Dengue Alert
Uttar Pradesh Dengue Alert

Uttar Pradesh Dengue Alert :उत्तर प्रदेश के कानपुर में डेंगू बेकाबू होता नजर आ रहा है। शहर में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वही डेंगू से 2 की मौत हुई और 35 नए पॉजिटिव मिले है। डेंगू से कानपुर में हालात बिगड़े हुए है। हैलट अस्पताल के वार्ड भी मरीजों से फुल है। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

6 दिन में 232 लोग डेंगू के शिकार

कानपुर में 6 दिनों में 232 लोग डेंगू के शिकार हुए है। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल के वार्ड फुल है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। संक्रामक बीमारी का प्रकोप बढ़ने के कारण मेडिसन विभाग ने दो और वार्ड मांगे है। डेंगू से शास्त्री नगर के किशोर और बिल्हौर के किसान की मौत हो गई। डेंगू शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी पांव पसार यह है।

अम्बेडकरनगर में मिले 14 नए मरीज

वही अम्बेडकरनगर में बीते 24 घंटे में डेंगू के 14 नए मरीज मिले है। साथ ही डेंगू से एक और मरीज की मौत के बाद लोगों में है। बता दें की अम्बेडकरनगर में सप्ताह भर के भीतर 2 मरीजों की मौत हुई है। तेजी के साथ बढ़ रहे डेंगू पर स्वास्थ्य विभाग का कंट्रोल नही है। जनवरी से अबतक डेंगू मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच चुकी है। जिले में अकबरपुर और टाण्डा में डेंगू के ज्यादा मरीज मिले है। वही मेडिकल कालेज में डेंगू के 18 मरीज भर्ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here