UPI Pin: आज कल UPI ऐप्स के इस्तेमाल का चलन बढ़ रहा है। केवल 1 क्लिक में पैसे तुरंत ट्रांसफर करने का यह तरीका हर किसी को अच्छा लगता है। आपको बता दें, (UPI Pin) स्मार्टफोन से पेमेंट करने का तरीका बहुत ही आसान हो गया है। इस प्रचलन के तेजी से बढ़ने का सबसे बड़ा कारण ये है कि डिजिटल पेमेंट में एप्प यूजर की बैंक की जानकारियों को सुरक्षा के अंतर्गत रखता है।
UPI Pin के साथ मिलती है सुरक्षा
फोन से पेमेंट का तरीका आसान तो हो गया है लेकिन यूजर इस तरीके से पेमेंट, अपने ही फोन से कर सकता है। किसी दूसरे यूजर के स्मार्टफोन से पेमेंट करना आसान नहीं होगा। (UPI Pin) क्योंकि पेमेंट के लिए एक सीक्रेट पिन की आवश्यकता होती है। और सीक्रेट पिन की जानकारी केवल यूजर को ही होती है।, हम यूपीआई पिन (Unified Payments Interface Pin) के ही बारे में बात कर रहे हैं।
UPI ऐप्स में मिलता है पिन रिसेट करने का उपाय
अक्सर आप और हम भी अपनी UPI पिन भूल जाता है। ऐसी परिस्थिति मे यूजर किसी भी ऐप के जरिए डिजिटल पेमेंट नहीं कर सकता क्योंकि ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए हमें यूपीआई की जरूरत पड़ती है। (UPI Pin) हालांकि यहां यूजर को दूसरा यूपीआई पिन रिसेट करने का भी ऑप्शन मिलता है। यूपीआई पिन बदलने के लिए गूगल पे, पेटीएम, फोन पे पर एक विकल्प मिलता है। हम यहां गूगल पे पर यूपीआई पिन बदलने का प्रोसेस बता रहे हैं। इसके लिए यूजर को डेबिट कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
Google Pay ऐप में यूपीआई पिन दोबारा ऐसे कर सकते हैं चेंज
- पेमेंट ऐप Google Pay ओपन करना होगा।
- उसके बाद होम स्क्रीन में टॉप राइट कॉर्नर पर प्रोफाइल पर टैप करना होगा।
- यहां बैंक अकाउंट पर टैप करना होगा।
- जिस बैंक अकाउंट का यूपीआई पिन बदलना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करना होगा।
- यहां Forgot UPI PIN पर टैप करना होगा।
- अब डेबिट कार्ड की डीटेल्स शेयर करनी होगी, जिसके बाद आसानी से दूसरा पिन रिसेट कर सकते हैं।