नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। विनय यूथ कांग्रेस के नेता रह चुके हैं। इसके साथ ही वह पालन विधानसभा सीट से कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं।
Delhi: Former Badarpur MLA Ram Singh, Vinay Mishra, son of former Congress MP Mahabal Mishra; Jai Bhagwan and Deepu Chaudhary join Aam Aadmi Party (AAP) pic.twitter.com/XMaRyZkY4Y
— ANI (@ANI) January 13, 2020
जानकारी के लिए बता दें कि महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा के अलावा बदरपुर से पूर्व विधायक राम सिंह, दीपू चौधरी और जय भगवान भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। खबर है कि महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा द्वारका विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे।
कॉंग्रेस पार्टी से पालम विधानसभा से चुनाव लड़ चुके युवा नेता विनय कुमार मिश्र जी ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा। पार्टी की नीतियों से और हमारी सरकार के कामों से प्रभावित हो कर वो हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। उनका आम आदमी पार्टी में तहेदिल से स्वागत है। pic.twitter.com/Xws6kU4fpE
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 13, 2020
वहीं, विनय मिश्रा के ‘आप’ में शामिल होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की सभी सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। इसके बाद 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक दलों में सीटों के जोड़ तोड़ को लेकर टिकट बंटवारा शुरू हो गया है। ऐसे में कई वरिष्ठ नेताओं के बेटे-बेटी परिवार की सियासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव में किस्मत आजमाना चाहते हैं, जिसके लिए वह उनके लिए ‘उचित पार्टियों’ का रुख कर रहे हैं।