नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी एक बार फिर अपनी सरकार बना ली है। दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण करने के बाद केजरीवाल का संबोधन
तीसरी बार दिल्ली का सीएम बनने के अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा, यह मेरी जीत नहीं है, यह हर दिल्लीवासी की, हर परिवार की जीत है। पिछले 5 वर्षों में, हमारा एकमात्र प्रयास हर दिल्लीवासी के लिए खुशी और राहत लाना है।
#WATCH Delhi: An Aam Aadmi Party fan Uday Veer arrives at Ramlila Maidan for Chief Minister-designate Arvind Kejriwal’s swearing-in ceremony. pic.twitter.com/X3Ox5NTf2j
— ANI (@ANI) February 16, 2020
इन 6 मंत्रियों ने ली शपथ
Gopal Rai, Kailash Gahlot and Imran Hussain take oath as Ministers in Delhi Government pic.twitter.com/T5O6Yyerb7
— ANI (@ANI) February 16, 2020
बता दें कि अरविंद केजरीवाल के साथ ही 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम शामिल हैं।
आज तीसरी बार दिल्ली के CM की शपथ लूंगा। अपने बेटे को आशीर्वाद देने रामलीला मैदान जरूर आइएगा।pic.twitter.com/98k4WHTOYB
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 16, 2020
अरविंद केजरीवाल ने अपने शपथ ग्रहण की जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा, आज तीसरी बार दिल्ली के CM की शपथ लूंगा। अपने बेटे को आशीर्वाद देने रामलीला मैदान जरूर आइएगा।।