UP News : दुल्हन कर रही थी इंतजार, शादी से ठीक पहले दूल्हे ने रखी ऐसी डिमांड, दुल्हन पक्ष के उड़ गए होश, देखें वीडियो

0
378
UP News
UP News

UP News : उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी तय होने के बाद दूल्हे ने शादी से पांच दिन पहले ही ऐसी डिमांड कर दी, जिसे दुल्हन और उसके परिजनों ने पूरी करने में असहमति जता दी। वहीं इससे पहले दुल्हन का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। दूल्हे की डिमांड के बाद दुल्हन और उसके परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि उसकी पुत्री का रिश्ता हसनपुर क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। 20 नवंबर को बारात आनी थी।आरोप है कि शादी से पांच दिन पहले ही दूल्हे पक्ष का फोन दुल्हन पक्ष के पास आया। उन्होंने कहा कि हमें दहेज में एक कार और दो लाख रुपए चाहिए। दुल्हन के परिवार द्वारा इस पर असमर्थता जताई गई।

उधर दुल्हन पक्ष शादी की तैयारी में जुटा था इतना ही नहीं शादी के कार्ड भी छपवा कर रिश्तेदारी में बंटवा दिए गए। दूल्हे की डिमांड के बाद दुल्हन पक्ष के लोग इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस शिकायत को लेकर मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाल राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच पड़ताल कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here