UP News : रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर उत्तर प्रदेश से सामने आई है। जहां तंत्र क्रिया के नाम पर नवविवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। देवर ने तांत्रिक के साथ मिलकर तंत्र किया के बहाने भाभी के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद विवाहिता के होश उड़ गए। यह पुरा मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ SSP से मिल कार्यवाही की मांग की है।
तंत्र क्रिया के बहाने पिलाया नशीला पानी
मीडिया से बात करते हुए पीड़िता ने बताया की तंत्र क्रिया के बहाने उसे नशीला पानी पिलाया गया था। जिसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में देवर ने तांत्रिक के साथ मिलकर भाभी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब देवर की शिकायत ससुरालवालों से की तो पीड़िता के साथ मारपीट उसे घर से निकाल दिया गया।
दुष्कर्म का वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी
पीड़िता के बयान के मुताबिक देवर ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने जब मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तब देवर ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद महिला के होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया की 1 माह पहले उसका निकाह शामली में हुआ था।
बहू की इज्जत की कीमत लगाई एक लाख
पीड़िता ने जब इस कुकर्म की सुचना अपने ससुराल पक्ष को दी तब ससुराल वालों ने बहु की इज्जत की कीमत एक लाख रुपये लगाई। जिसके बाद अपने पीहर मेरठ पहुंची। पीड़िता ने SSP से मिल कार्यवाही की मांग की है। यह पुरा मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है।