UP Dengue Alert : कानपुर में जहरीली हवा के साथ डेंगू का अटैक, 36 नए मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

0
309
कानपुर में डेंगू हुआ बेकाबू
कानपुर में डेंगू हुआ बेकाबू

UP Dengue Alert : उत्तर प्रदेश में डेंगू पांव पसार रहा है। UP के अधिकांश जिले डेंगू की जद में है। कानपुर में लगातर बढ़ते डेंगू के मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कानपुर में डेंगू के 36 नए मामले सामने आए है। 4 दिनों में डेंगू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 141 पार कर चूका है। इसे में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या पर हाई कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है।

डीएम ने दिए सफाई और फागिंग के निर्देश
डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डीएम ने नरवल तहसील के बाॅबी गांव का निरीक्षण किया। साथ ही डीएम ने सफाई और फागिंग के निर्देश भी दिए और लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक किया। डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

 

कानपुर में एक्यूआई (AQI) 400 के करीब पहुंचा
कानपुर में डेंगू के साथ भी लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते कानपुर के कई इलाकों का दिल्ली जैसा हाल है। कानपुर में एक्यूआई (AQI) 400 के करीब पहुंच गया है। जिसकी वजह से कानपुर शहर स्माॅग की चादर से लिपटा नजर आ रहा है। नेहरू नगर का एक्यूआई 460 तक पहुंच चूका है। ऐसे में सांस लेने में घुटन महसूस हो रही है।

AQI reached 400 in Kanpur
AQI reached 400 in Kanpur

हवा की गति में तेजी ना आने से बढ़ा प्रदूषण
कानपुर में बढ़ती सर्दी और हवा की गति में तेजी ना होने चलते प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। प्रशासन ने पनकी में प्रदूषण फैला रही तीन फैक्ट्रियों को बंद किया है, साथ कई फैक्ट्रियों को नोटिस भी दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here