सपा संरक्षक को CM योगी ने दी जन्मदिन की बधाई, मुख्यमंत्री ऑफिस ने किया ये ट्वीट

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आज 81वां जन्मदिन हैं। उनके जन्मदिन को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

0
1646
CM Yogi and SP senior Mulayam Singh

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आज 81वां जन्मदिन हैं। उनके जन्मदिन को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

देस के कद्दावर नेताओं में शुमार इस समाजवादी नेता के जन्मदिन पर के मौके पर जिले स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के छोटे भाई और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) भी इस मौके को खास बनाने के लिए बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह के जन्मदिवस को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने ऐलान किया है कि नेताजी का जन्मदिन ”लोकतंत्र बचाओ दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।

मुलायम सिंह का जन्मदिन आज यानी कि 22 नवंबर को सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया जाएगा। 11 बजे ओसीआर भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस सभा में मुलायम सिंह यादव के संघर्षों के की जानकारी दी जाएगी।

सपा कार्यकर्ता अस्पतालों में मरीजों को फल व मिठाईयां बांटेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा संरक्षक को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ऑफिस के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी गई है।

सीएम ऑफिस ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here